फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन सितारों ने की फ्लॉप फिल्मों से करियर की शुरुआत, आज कर रहे हैं बॉक्स ऑफिस पर राज

Tue, 22 Aug 2023 05:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी शोज - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय इंडस्ट्री में आना हर कलाप्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। किसी का अपने सपने साकार करने में काफी समय लगता है। वहीं, कुछ लोग बहुत ही जल्दी अपने सपने को साकार कर देते हैं। क्या आपको पता है कि आज आप जिन सुपरस्टार्स को पसंद करते हैं, उन्होंने भी एक फ्लॉप फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों के बारे में।

 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता की सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि रणबीर ने फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उनकी यह फिल्म दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

 

विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने अभिनय के साथ साथ अपनी गॉसिपिंग को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें कि करीना ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री के अपोजिट अभिषेक बच्चन थे। करीना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी पिछली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वैसे तो अब श्रद्धा की फिल्में फैंस के बीच सुपरहिट होती हैं, लेकिन आपको बता दें कि साल 2010 में अभिनेत्री की फिल्म ‘तीन पत्ती’ बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। यह अभिनेत्री की डेब्यू फिल्म में से एक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य रॉय कपूर
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होती है। आपको बता दें कि आदित्य की डेब्यू फिल्म भी फ्लॉप रही है। अभिनेता ने एक्शन रिप्ले फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें