सांसद जया बच्चन
- फोटो : ANI
दरअसल जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर आई तो कुछ समय बाद उसमें ड्रग्स का एंगल भी सामने आया था। इसके बाद से बहुत से नाम सामने आए थे जिन पर एनसीबी ने नकेल किसी थी। इस मुद्दे के बाद बीजेपी सांसद रवि किशन ने लोकसभा में बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन का मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि, 'बॉलीवुड ड्रग्स का अड्डा बनता जा रहा है और इसे नशा मुक्त कराने की जरूरत है।' इस पर जया ने रवि का नाम लिए बिना कहा था कि, 'बॉलीवुड के कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं'।