मशहूर अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में कई दशक बिताने वाली जया ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी जानदार एक्टिंग से ना ही सिर्फ फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाया बल्कि इसके लिए कई अवॉर्ड भी जीते। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी जिंदगी की कुछ अनकही बातें...
विज्ञापन
2 of 5
jaya bachchan
जया बच्चन ने 15 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म सत्यजीत रे की 'महानगर' थी जिसमें वह सहायक अभिनेत्री थीं।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
जया ने 'गुड्डी', 'शोले', 'जंजीर', 'बावर्ची', 'उपहार', 'कोशिश', 'मिली' और 'सिलसिला' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्हें अपनी 6 फिल्मों के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला है।
4 of 5
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
जया सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक अच्छी स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। काफी कम लोग ये बात जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' की स्क्रिप्ट उन्होंने ही लिखी है।
जया ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से शादी की। दोनों की मुलाकात का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। दोनों फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर मिले थे, लेकिन दोनों का प्यार फिल्म 'एक नजर' के सेट पर परवान चढ़ा।