फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो-हीरोइन के फेवरेट हेयर स्टाइलिस्ट हैं हबीब, 500 सैलून के मालिक बन हर साल कमा रहे करोड़ों रुपए

Wed, 06 Sep 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
जावेद हबीब
जावेद हबीब, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के फेवरेट हेयर स्टालिस्ट में से एक हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री में भी उनका काफी नाम है। जब शाहरुख खान की फिल्म '‌बिल्लू बारबर' आई थी तो इसकी कास्ट ने हबीब के साथ मिलकर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया था। अब खबर आई है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हबीब एक सैलून की ओपनिंग पर पहुंचे थे। यहीं उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वो गिर पड़े। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

पढ़ें- सनी लियोनी ने पहली बार खोले राज, बड़े-बड़े स्टार्स कैसा सुलूक करते थे उनके साथ
विज्ञापन

2 of 7
जावेद हबीब
जावेद ने कई बॉलीवुड स्टार्स को नया लुक दिया है लेकिन वो कभी किसी स्टार के पर्सनल स्टाइलिस्ट नहीं बने। हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के सीईओ हैं। 54 साल के हबीब के देश भर में 500 सैलून आउटलेट 92 शहरों में और 41 सैलून एकेडमी हैं। हबीब का इरादा अगले 5 सालों में 5000 सैलून खोलने का है। हबीब के दादा नजीर अहमद इंडियन और ब्रिटिश नेताओं के बाल काटा करते थे।

पढ़ें- 2 साल से गायब है संजय दत्त के साथ काम कर चुका ये हीरो, GF के साथ निकला था फिर घर नहीं लौटा
विज्ञापन

3 of 7
जावेद हबीब
इसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी शामिल थे। हबीब के पिता भी नेताओं के हेयर स्टाइलिस्ट रहे। उनका एक सैलून चलता था। हबीब ने फ्रेंच भाषा में जेएनयू से डिग्री कोर्स किया। जावेद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी हेयर स्टाइलिस्ट नहीं बनना चाहते थे। उन्हें क्रिकेट में इंट्रेस्ट था और कॉलेज में वो हर खेल में पार्टिसिपेट करते थे। 

4 of 7
जावेद हबीब
हबीब के पिता ने उनसे कहा कि वो हेयर स्टाइलिस्ट बनें जबकि वो अपने करियर को लेकर काफी कंफ्यूज थे। इसके बाद वो हेयर कट का हुनर सीखने लंदन गए। यहां उन्होंने हेयर कट का 9 महीने का कोर्स किया और फिर भारत लौटे। भारत आने के बाद उन्होंने अपने पिता के सैलून में काम करना शूरू किया।
विज्ञापन

5 of 7
जावेद हबीब
लेकिन जब वो काम करते थे तो लोग हबीब के पिता या उनके छोटे भाइयों से बाल कटवाने की मांग करते थे। इसलिए हबीब को बाल काटने का मौका कम ही मिल पाता था। इसके बाद हबीब ने अपने पिता के सैलून में काम करना बंद कर दिया। वो हेयर कटिंग और ग्रूमिंग क्लास देने लगे। हबीब ने अपना पहला आउटलेट केरल में खोला।
विज्ञापन

6 of 7
जावेद हबीब
हबीब दिल्ली के रहने वाले थे और उनके पिता का सैलून दिल्ली में था। लेकिन जब हबीब ने केरल में आउटलेट खोला तो उनके पिता ने उन्हें बेवकूफ कहा था। उन्हें लगा था कि छोटे शहरों में सैलून नहीं चलेगा। शुरू में हबीब 15 घंटे काम किया करते थे। हबीब ने 1989 में शादी की थी। हबीब के ससुराल वालों को पसंद नहीं था कि वो बाल काटने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जावेद हबीब
अब उन्होंने अपने दामाद का बड़ा सा फोटो लिविंग रूम में लगा रखा है और उन्हें हबीब पर गर्व होता है। अब हबीब के हेयर प्रोडक्ट्स भी मार्केट में हैं। हबीब कभी किसी सेलेब्रिटी के पर्सनल हेयर स्टाइलिस्ट नहीं रहे। हबीब की सालाना कमाई 30 करोड़ रुपए है। अब हबीब विदेश में अपने आउटलेट की चेन खोलने का प्लान बना रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें