बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी दमदार अदाकारी के साथ साथ अपने शांत स्वभाव से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। अब तक कई सेलेब्स किंग खान की जिंदादिली के किस्से साझा कर चुके हैं। अब हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'जवान' के स्टंटमैन सद्दाम ने इंटरव्यू में शाहरुख की दयालुता, समर्पण और कला और काम के प्रति उनके जुनून के बारे में बात की।