बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। बड़े पर्दे पर उनको एक्टिंग करते देख फैंस काफी खुश होते हैं। दर्शक उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बीते दिनों अभिनेता कई फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। कोरोना से पहले उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी। लंबे ब्रेक के बाद अब साल 2023 में अभिनेता की एकसाथ तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी रिलीज होने वाली है। जिनमें से पठान तो लगभग पूरी तरह तैयार है, वहीं जवान के ओटीटी राइट्स को लेकर अब खबर सामने आ रही है।