फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म है 'जवान'? जानें कितना है किंग खान की मूवी का बजट

Thu, 17 Aug 2023 08:48 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। एसआरके की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं, तो वहीं, फिल्म से जुड़ा कोई भी अपडेट उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा देता है। फिल्म के प्रीव्यू और जिंदा बंदा गाने के बाद जवान का दूसरा गाना चलेया हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें शाहरुख और नयनतारा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। वहीं, इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

2 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के जाने-माने फिल्म निर्देशक एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को शाहरुख की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जाता है। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि 'जवान' अभिनेता के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। एक मीडिया संस्थान के रिपोर्ट के मुताबिक, जवान को 300 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की बात कही जा रही है। जी हां, दावा किया गया है कि फिल्म 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनी शाहरुख खान की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। 

विज्ञापन

3 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिपोर्ट की मानें तो टीम एक्शन सीन्स के लिए विशाल सेट बनाने में आगे बढ़ी और ग्रीनस्क्रीन प्रारूप को छोड़ दिया। "एक्शन ब्लॉक्स को बड़े सेटअप में शूट किया गया है। टीम ने इसे और अधिक शानदार बनाने के लिए पठान में इस्तेमाल किए गए ग्रीनस्क्रीन प्रारूप के बजाय बड़े सेट लगाने के लिए आगे बढ़े। जवान को कुछ देरी और दोबारा शूटिंग का भी सामना करना पड़ा, जिससे लागत बढ़ गई, लेकिन यह सब फिल्म की सीन अपील को बढ़ाने के लिए किया गया है।

Naach Song Out: 'ड्रीम गर्ल 2' का दूसरा गाना 'नाच' रिलीज, पार्टी एंथम में जमी आयुष्मान-अनन्या की जोड़ी

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

रेड चिलीज द्वारा निर्मित जवान का प्रीव्यू दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसके अलावा फिल्म के दो गाने चलेया और जिंदा बंदा को भी एसआरके के फैंस ने काफी पसंद किया है। फिल्म का संगीत जाने-माने संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। 

Nick Jonas: स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त धड़ाम से गिरे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा के पति के मुंह से निकला 'आउच'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'चलेया' गाना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि किंग खान के 'जवान' से साउथ सुपरस्टार नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में विजय सेतुपति खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ेंAnanya Panday: 'बस अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश है',आदित्य रॉय कपूर संग काम करने पर बोलीं अनन्या पांडे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें