फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित है शाहरुख की 'जवान'? लंबे समय से उठ रही अफवाहों पर मुकेश छाबड़ा ने दिया जवाब

Fri, 25 Aug 2023 07:05 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के प्रीव्यू रिलीज के बाद एक वर्ग ने इसे 'मनी हाइस्ट' की कॉपी बताया गया। वहीं, अब इन खबरों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
जवान-मुकेश छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के कई अलग-अलग अंदाज देखने को मिलने वाले हैं। रिलीज हुए पोस्टर में किंग खान का ग्रे-शेड भी देखने को मिल चुका है, जिसने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ाया हुआ है। प्रीव्यू जारी होने के बाद से ही 'जवान' को अधिकांश लोगों ने कहा है कि यह स्पेनिश वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' का रूपांतरण है। वहीं, अब इन खबरों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दे दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
मुकेश छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकांश लोगों के जरिए 'जवान' की 'मनी हाइस्ट' से तुलना किए जाने पर मुकेश छाबड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुकेश छाबड़ा, शाहरुख खान के इस प्रोजेक्ट से करीब से जुड़े रहे हैं। वहीं, एक इंटरव्यू में कॉपी को लेकर बात करते हुए छाबड़ा ने कहा है, 'जितने लोगों को अनुमान लगाना है, लगाते रहो। जब जवान रिलीज होगी तो आपको पता चलेगा। ट्रेलर के बाद मुझे इतने मैसेज आए, लेकिन मैंने खुलासा नहीं किया।'
विज्ञापन

3 of 5
मुकेश छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश छाबड़ा ने इसके 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित होने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। कास्टिंग डायरेक्टर ने अपनी बात में जोड़ा, 'मैं चाहता हूं कि आप सभी इंतजार करें और इसे बड़े पर्दे पर देखें।' फिल्म की कास्टिंग मुकेश ने की है, और वह शाहरुख खान के फैन भी हैं। यही कारण है कि 'जवान' मुकेश छाबड़ा के लिए एक विशेष फिल्म है, और उन्हें विश्वास है कि फिल्म शाहरुख खान के फैंस को बड़े पैमाने पर आश्चर्यचकित करेगी।

Milind Safai: कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए मिलिंद सफई, 53 साल की उम्र में मराठी अभिनेता ने ली अंतिम सांस

4 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' के प्रीव्यू रिलीज के बाद से ही कयासों का बाजार गर्म है। अलग-अलग लोगों ने इसे अलग-अलग फिल्मों की कॉपी बताया है। प्रीव्यू के एक सीन में शाहरुख खान के लुक को मून नाइट' के सुपर विलेन लेक्स लूथर से कॉपी बताया गया। वहीं, इसके सीन पर 'अपरिचित' और 'बाहुबली' से प्रेरित होने का आरोप लग चुका है। 

69th National Awards: 'द कश्मीर फाइल्स' को अवॉर्ड मिलने पर भी दुखी हैं अनुपम खेर? इस कारण जूरी पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' की बात करें तो, शाहरुख खान ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए इसका नया पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में शाहरुख खान के कुल पांच लुक देखने को मिले हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। मूवी में किंग खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें