बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहरुख ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है और बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर करोड़ों फैंस के दिल पर राज कर रहे हैं। हालांकि, शाहरुख के लिए संघर्ष के दिन आसान नहीं रहे, तब से अब तक काफी चीजों में बदलाव आया है। पहले वह एक स्ट्रगलर थे और अब एक सुपरस्टार हैं। अभिनेता ने इस बारे में खुलासा किया कि फिल्मों की स्क्रिप्ट को लेकर समय के साथ उन्होंने क्या-क्या बदलाव देखे हैं।