फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Jaaferi: धमाल के 'आदि-मानव' पर एक वेब सीरीज चाहते हैं जावेद जाफरी, बोले- इंद्र कुमार को दिया था सुझाव

Tue, 01 Oct 2024 08:54 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम- जावेद जाफरी
अपने अभिनय से से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले जावेद जाफरी इन दिनों वेब सीरीज ताजा खबर की वजह से सुर्खियों में हैं। इस शो में मुख्य किरदार भुवन बाम ने निभाया है। हाल ही में जावेद ने अपनी फिल्म के बहुचर्चित किरदार आदि और मानव को लेकर एक स्पिन-ऑफ सीरीज की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन

2 of 5
जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम- जावेद जाफरी
भुवन बाम के साथ एक बातचीत के दौरान जावेद ने अपने करियर की यादगार भूमिकाओं और कॉमेडी पर अपने विचार साझा किए। साथ ही, उन्होंने प्रशंसकों ने यह सुझाव दिया कि लोगों को आदि-मानव की जोड़ी को वापस लाने के लिए सोशल मीडिया पर एक हैशटैग भी चलाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम- जावेद जाफरी
ताजा खबर के अभिनेता भुवन ने जब जावेद से पूछा कि उन्हें कौन सा किरदार लगता है कि स्पिन-ऑफ का हकदार है? इस पर जावेद ने धमाल फ्रेंचाइजी के आदित्य श्रीवस्तव और मानव श्रीवास्तव का नाम लिया। 

4 of 5
जावेद जाफरी-भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम @disneyplushotstar
फिल्मों की स्लैपस्टिक प्रकृति का जिक्र करते हुए जावेद ने कहा, "धमाल फिल्मों में आदि और मानव के किरदारों को बहुत पसंद किया गया, खासकर युवा दर्शकों को ये किरदार खूब भाए। मैंने धमाल के निर्देशक इंद्र कुमार को भी सुझाव दिया था कि आदि और मानव के लिए एक अलग वेब सीरीज ही काफी होगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम- जावेद जाफरी
जावेद ने आगे अपने पिता के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे उनके पिता जगदीप की कॉमेडी आम भारतीयों के अनुभवों पर आधारित थी। जावेद ने खुलासा किया, "मेरे पिता हमेशा मुझसे कहते थे कि उनके दर्शक नरीमन पॉइंट या कफ परेड की गगनचुंबी इमारतों में रहने वाले लोग नहीं हैं। उनके दर्शक छोटे शहरों के किसान, रिक्शा चालक और आम लोग हैं। उन्होंने उनके लिए परफ़ॉर्म किया, और वे ही थे जो उनके चुटकुलों पर सबसे ज्यादा हंसते थे।"
Box Office Collection Report: देवरा की कमाई में चौथे दिन 68% की गिरावट, जानें स्त्री 2 का कितना रहा कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें