फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड से सम्मानित हुए जावेद अख्तर और उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद, पांच खबरें

Mon, 08 Jun 2020 06:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के प्रख्यात लेखक और गीतकार जावेद अख्तर रिचर्ड डॉकिंस अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किए गए हैं। उन्हें यह अवॉर्ड तर्कसंगत विचार, धर्मनिरपेक्षता, मानव विकास और मानवीय मूल्यों को अहमियत देने के चलते मिला है। इसी के साथ जावेद इस पुरस्कार को पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ये पुरस्कार वर्ष 2003 से दिया जा रहा है।

जावेद अख्तर हुए रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड से सम्मानित, पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय

 
विज्ञापन

2 of 5
डिंपल कपाड़िया
दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा डिंपल कपाड़िया अपना जन्मदिन आठ जून को मनाती हैं। वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने लंबे समय तक अपने अभिनय से फिल्मी पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना से शादी की थी। इन दोनों के बीच 15 साल का फासला था, लेकिन इनके फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते थे। 

Dimple Kapadia Birthday: डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना सहित बॉलीवुड की इन आठ जोड़ियों के बीच रहा उम्र का बड़ा फासला


 
विज्ञापन

3 of 5
राजेंद्र नाथ - फोटो : Social Media
हिंदी फिल्मों में अब भले ही हीरो खुद कॉमेडी करने लगे हों लेकिन एक वक्त पर ये जिम्मदारी सिर्फ हास्य कलाकरों के पास ही होती है। फिल्म जहां कहीं भी कमजोर पड़ती, ये कलाकार अपने काबिलियत से दर्शकों को फिल्म से बांधे रखते। कई फिल्में तो सिर्फ इन्हीं कलाकारों की वजह से हिट हुईं। ऐसे ही एक कलाकार थे राजेंद्र नाथ। 60 और 70 के दशक में राजेंद्र ने कई फिल्मों में काम किया और अपनी कला से लोगों को खूब हंसाया। राजेंद्र नाथ अपने बड़े भाई प्रेम नाथ की देखा देखी में एक अभिनेता बने जिसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को भी बीच में ही छोड़ दिया था। इसका नतीजा यह हुआ कि अपना पहला किरदार मिलने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ा लेकिन जब किरदार मिला तो फिर उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

हर सुपरस्टार पर भारी पड़ता था ये कॉमेडियन, भाई को परदे पर देख छोड़ दी थी पढ़ाई


 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का जिम्मा उठाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की शिवसेना नेता संजय राउत ने अचोलना की थी। संजय राउत ने अपने एक बयान में कहा था कि सोनू सूद एक अभिनेता हैं, वो पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अभिनय करना ही उनका पेशा है। इस अलोचना के बाद सोनू सूद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। 

शिवसेना की आलोचना के बाद उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद, बाहर निकलते कही बड़ी बात

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के निधन के बाद उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। ऐसे में उनके फैंस उस अस्पताल के सामने जमा होना शुरू हो गए हैं जहां अभिनेता ने आखिरी सांस ली। 39 साल के चिरंजीवी सर्जा ने रविवार शाम को आखिरी सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़े से हुआ। चिरंजीवी सर्जा को शनिवार को सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। 

चिरंजीवी सर्जा के निधन से शोक में डूबे फैंस, उस अस्पताल के सामने जुटने लगी भीड़ जहां अभिनेता ने ली थी आखिरी सांस



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें