फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: ‘शाहजहां की रगों में 75 प्रतिशत राजपूताना खून’, जावेद अख्तर ने किया विवादित ट्वीट, हुए ट्रोल

Mon, 26 Jul 2021 06:38 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Javed Akhtar - फोटो : Social Media

गीतकार जावेद अख्तर ट्विटर पर अक्सर सक्रिय रहते हैं और वे समाज, राजनीति, साहित्य, इतिहास हर तरह के मुद्दे पर अपना पक्ष जरूर रखते हैं। कई बार वे विवादित विचार भी रख देते हैं। सोमवार सुबह ही उन्होंने शाहजहां के बारे में ऐसी बात कह दी है कि ट्विटर पर बहस छिड़ चुकी है। जावेद अख्तर ने बराक ओबामा से शाहजहां की तुलना भी की है। इसके बाद कई सारे लोग उनका विरोध भी कर रहे हैं और उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है।

जावेद अख्तर ने किया विवादित ट्वीट
ट्वीट के माध्यम से जावेद शाहजहां को भारतीय बताना चाह रहे हैं। उन्होंने यह तक कहा है कि शाहजहां की रगों में राजपूतों का खून बहता है। इस पर फिल्ममेकर विवेक रंजन ने भी उन्हें गलत ठहराया है। उन्हें ट्वीट करके ही जावेद अख्तर के ट्वीट को तर्कहीन बताया है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब जावेद ने कोई विवादित ट्विट किया हो। पहले भी वे विवादों का हिस्सा रह चुके हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर ट्वीट - फोटो : twitter

ओबामा का दिया है उदाहरण
जावेद अख्तर ने ओबामा का उदाहरण देते हुए कहा है कि ओबामा के पिता केन्या के हैं। उनकी आंटी अभी भी केन्या में रहती हैं। लेकिन उनका जन्म अमेरिका में हुआ है इसलिए उन्हें राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का अधिकार मिल गया। 






 

विज्ञापन

3 of 5
शाहजहां - फोटो : Social media

शाहजहां के लिए कही ये बात
इसी ट्वीट को पूरा करते हुए वे लिखते हैं कि शाहजहां भारत में पैदा होने वाली पांचवी पीढ़ी थी और उसकी मां और दादी दोनों ही राजपूताना थीं। उसका 75 प्रतिशत खून राजपूत था, फिर भी लोग उसे विदेशी कहते हैं। 

 

4 of 5
obama
फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया विरोध
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने जावेद साहब के विचारों को गलत बताया है। उन्होंने लिखा है कि जावेद साहब, आप गलत हैं। ओबामा के बाप-दादाओं ने कभी भी अमेरिका पर आक्रमण नहीं किया है। ओबामा कोई अत्याचारी शासक नहीं रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक रंजन ट्विटर - फोटो : twitter

तर्क को बताया अतार्किक
उन्होंने लिखा है कि अगर आप ओबामा से शाहजहां की तुलना कर रहे हैं तो ओबामा ने अमेरिका में कभी भी चर्च ध्वस्त नहीं किए हैं और न ही तलवारे के दम पर कभी किसी का धर्म परिवर्तन करवाया है। उन्होंने जावेद साहब के इस तर्क को पूरी तरह से अतार्किक बताया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें