'एंग्री यंग मेन' की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद अख्तर ने 1965 में सलमान खान से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे सिर्फ एक साल के थे। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वे इतने खूबसूरत इंसान हैं, क्योंकि वे बचपन से ही खूबसूरत रहे हैं। वे एक असाधारण रूप से अच्छे दिखने वाले बच्चे थे।' जावेद अख्तर ने आज के सलमान की तुलना उस समय के बेहद शर्मीले बच्चे से की। उन्होंने ने कहा कि सलमान ज्यादा बात नहीं करते थे।