जावेद अख्तर
उस समय जावेद के पास अपना घर नहीं था। वहीं हनी अभी 17 साल की ही थीं। जावेद उनसे 10 साल बड़े थे। तब जावेद ने सलीम खान से मदद मांगी और हनी की मां से बात करने के लिए कहा। जब सलीम रिश्ता लेकर हनी के घर पहुंचे तो उनकी मां ने कहा, 'ठीक है दोनों को शादी करने दो, जब ठोकर लगेगी तो हनी खुद ही घर वापस आ जाएगी।' इसके कुछ महीनों बाद ही हनी और जावेद ने शादी कर ली। दोनों हनी की बहन के घर पर एक कमरे में रहने लगे।