फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में पत्थरबाजी की घटना पर भड़के जावेद अख्तर, लगाई ऐसी फटकार

Mon, 20 Apr 2020 04:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
javed akhtar - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में कई लोगों के चोट आई थी। पूरे देश में इस घटना की कड़ी निंदा हुई। कुछ दिन पहले इस मामले को लेकर गीतकार जावेद अख्तर और निर्माता अशोक पंडित के बीच तीखी बहस हो गई थी। अब जावेद अख्तर ने इस घटना पर ट्वीट और वीडियो के जरिए पत्थरबाजों को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

2 of 6
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
जावेद अख्तर ने मुरादाबाद में पत्थरबाजी की घटना को बहुत शर्मनाक बताते हुए ट्वीट किया, 'मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि अपनी जान को खतरे में डालकर दूसरों की मदद करने वालों पर हमला करने के लिए कितना अज्ञानी होना पड़ता है। मुरादाबाद में जो हुआ है, वह बहुत शर्म की बात है। मैं वहां के शिक्षित लोगों से अनुरोध करता हूं...अज्ञानियों को समझाएं।'
 
विज्ञापन

3 of 6
Shabana Azmi and Javed Akhtar - फोटो : twitter
इसके अलावा शबाना आजमी ने जावेद अख्तर का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कहते नजर आ रहे हैं, 'इस वक्त देश बहुत बड़े संकट से गुजर रहा है और इस संकट का नाम कोरोना वायरस है जिससे निपटने के लिए जरूरी है कि हम सभी एक हों। हम जब एक-दूसरे पर ही शक करने लगेंगे और एक-दूसरे की नीयत को नहीं समझेंगे, कोई एकता ही नहीं होगी, तो हम लड़ेंगे कैसे। इस एकता की बहुत जरूरत है। उन डॉक्टरों को सलाम कीजिए जो अपनी जान हथेली पर रखकर आपका इलाज करने, आपकी जांच करने आ रहे हैं। उस जांच से ही तो मालूम होगा कि आपको बीमारी है कि नहीं।'

4 of 6
javed akhtar
जावेद अख्तर आगे कहते हैं, 'अगर बीमारी होगी तो आपका इलाज किया जाएगा। बीमारी पता नहीं चली तो इलाज नहीं हो पाएगा। बड़ी नासमझी की बात है कि कई जगह डॉक्टरों पर पत्थर फेंके जाते हैं, यह तो बहुत मूर्खतापूर्ण काम है और यह नहीं होना चाहिए। गीतकार ने यह भी कहा कि किसी एक समुदाय को निशाना बनाना एकता के लक्ष्य को पराजित करता है। उन्होंने कहा, 'दूसरी तरफ मैं यह भी सुनता हूं कि किसी समुदाय के लोगों की दुकान बंद करा दी, उसका ठेला पलट दिया। ऐसे एकता नहीं होती।'
विज्ञापन

5 of 6
Javed Akhtar - फोटो : amar ujala
अख्तर ने कहा, 'मैं खासतौर पर अपने देश के मुसलमान भाइयों से अनुरोध करूंगा कि रमजान आ रहा है, आप जरूर इबादत कीजिए लेकिन यह याद रखिए कि इसमें दूसरों को परेशानी न हो और आपके अपने लोगों को भी दिक्कत न हो। जो इबादत आप मस्जिद में जाकर करते हैं, वह आप घर में कर सकते हैं। यह सारी जमीन उसी की तो बनाई हुई है जिसे आप मानते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जावेद अख़्तर
आखिर में उन्होंने कहा, 'यह भी ध्यान रखिए कि आपकी बातों से, आपके नारों से, आपकी बातचीत से, आपकी हरकतों से दूसरों के दिल में तरह-तरह के संदेह पैदा न हों। मैं अपने बाकी सारे देशवासियों से कहूंगा कि एक-दूसरे पर भरोसा कीजिए, एकता रखिए, नफरत से काम मत लीजिए। प्रेम और विश्वास से काम लीजिए, तभी हम कोरोना से लड़ सकेंगे।'
 

टॉपलेस फोटोशूट से मचाया था हंगामा, ड्रग तस्कर से रचाई शादी, ऐसे बर्बाद हुआ ममता कुलकर्णी का हिट करियर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें