फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपलेस फोटोशूट से मचाया था तहलका, ड्रग तस्कर से रचाई शादी, ऐसे बर्बाद हुआ ममता कुलकर्णी का हिट करियर

Mon, 20 Apr 2020 03:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mamta Kulkarni - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में आपको सफलता यूं ही नहीं मिल जाती, कई लोग यहां एक मौके के लिए पूरी जिंदगी बिता देते हैं। कईयों के हाथ सफलता तो लगती है लेकिन वो उसे संभाल नहीं पाते। कहा भी जाता है कि स्टार बनना तो थोड़ा सरल है लेकिन स्टारडम कायम रखना सबसे मुश्किल है। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने एक वक्त पर बुलंदियों को छुआ लेकिन वहां पहुंचकर वो खुद को संभाल नहीं पाए। वो ऐसे औंधे मुंह गिरे कि कोई उठा भी नहीं सका। ऐसा ही एक नाम है ममता कुलकर्णी का।
विज्ञापन

2 of 6
Mamta kulkarni
90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। उनका जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की इसमें उनका छोटा सा रोल था। साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही। इसी साल ममता ने टॉपलेस फोटोशूट कराकर तहलका मचा दिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
ममता कुलकर्णी - फोटो : SELF
ये बात उस समय की है जब ममता फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं। कोई उन्हें जानता तक नहीं था। उन दिनों 'स्टारडस्ट मैग्जीन' के कवर शूट के लिए एक नए चेहरे की तलाश की जा रही थी। कई बड़ी हीरोइनों ने वो शूट कराने से मना कर दिया था। उस वक्त किसी ने ममता कुलकर्णी का नाम सुझाया था। ममता इसके लिए तुरंत तैयार हो गई लेकिन जैसे ही उन्हें बताया गया कि इस फोटोशूट के लिए उन्हें टॉपलेस होना पड़ेगा ये सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

4 of 6
mamta kulkarni - फोटो : social media
कुछ समय सोचने के बाद ममता मान गई थीं लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि अगर उन्हें फोटोशूट पसंद आएगा तो ही वह छपेगा वरना नहीं। मेकर्स ममता की ये बात मान गए थे। ममता ने बिना किसी हिचकिचाहट के जमकर टॉपलेस पोज दिया। ममता को ये फोटोशूट पसंद आया और जल्द ही ये मार्केट में भी आ गया। इस फोटोशूट के जरिए ममता कुलकर्णी को खूब शोहरत मिली। हालांकि कुछ लोगों ममता का यूं टॉपलेस होना रास नहीं आया। 
विज्ञापन

5 of 6
ममता कुलकर्णी
नामी प्रोड्यूसर्स और निर्देशकों ने ममता कुलकर्णी को अपनी फिल्म में लेने की इच्छा जाहिर की और यहीं से ममता कुलकर्णी के लिए स्टारडम का नया रास्ता शुरू हुआ। लेकिन किसे पता था कि कुछ सालों बाद वो शोहरत और स्टारडम ऐसा रूप ले लेगा। कभी बुलंदी के शिखर पर रहीं ममता कुलकर्णी आज फर्श पर आ गिरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mamta kulkarni - फोटो : social media
शुरुआत में ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों की खबरें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ जुड़ गया। बताया जाता है कि दोनों ने शादी भी कर ली। तस्करी के चलते विक्की जेल चला गया। इसके बाद ममता भक्ति में डूब गई और उन्होंने 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन' नाम की एक किताब लिखी। बॉलीवुड में वापसी पर उन्होंने कहा था कि क्या घी को फिर से दूध बनाना मुमकिन है।

लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां को याद आया अपना शहर, बरेली के लोगों से की ये खास अपील

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें