सलीम खान, जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
काम पाने के लिए करना पड़ा स्ट्रगल
फिल्मों में करियर बनाने जावेद जब मुंबई आए तो उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। तो कमाल अमरोही के स्टूडियो में उन्हें ठिकाना मिला था। हिंदी फिल्म जगत में उन्हें काम पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कुछ समय बाद जावेद को फिल्मों में क्लैपर ब्वॉय का काम मिल गया। फिल्म 'सरहदी लुटेरा' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने इंडस्ट्री को शोले, बारात और दीवार जैसी कई दमदार कहानियां दी हैं।