‘मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस किम शर्मा फिल्मी दुनिया से बेशक दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस काफी समय से अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। किम शर्मा टेनिस स्टार लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं। किम और लिएंडर ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है लेकिन दोनों अक्सर ही एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। इतना ही नहीं, किम शर्मा और लिएंडर पेस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जो उनके रिलेशनशिप का ही सबूत है। हाल ही में, किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह लिएंडर पेस से साथ क्वालिटी टाइस बिताती हुई नजर आ रही हैं।
दरअसल, किम शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह लिएंडर पेस के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। किम और लिएंडर की ये तस्वीरें डिज्नी मैजिक किंगडम पार्क की हैं।