फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी का ये पहला कॉमेडियन 'सिस्टम' पर उठाता था सवाल, 10 एपिसोड के बाद शो को करना पड़ा बंद

Sun, 03 Mar 2019 09:30 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jaspal bhatti - फोटो : file photo
जसपाल भट्टी को टीवी का पहला कॉमेडियन माना जाता है। 3 मार्च 1955 को अमृतसर में जन्मे जसपाल भट्टी 'किंग ऑफ कॉमेडी' और 'किंग ऑफ सटायर' के नाम से जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी की खास बात ये थी कि आम लोगों के मुद्दों को लेकर कटाक्ष करते थे। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jaspal bhatti - फोटो : file photo
जसपाल भट्टी ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों से उनकी रुचि कॉमेडी की ओर बढ़ने लगी। कॉमेडी को और आगे ले जाने के लिए 'नॉनसेंस क्लब' बनाया था। जसपाल भट्टी कॉमेडियन के अलावा एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Jaspal Bhatti - फोटो : File Photo
कॉमेडी करने से पहले वो चंडीगढ़ में द ट्रिब्यून अखबार में कार्टूनिस्ट के रूप में काम करते थे। 80 के दशक में वो दूरदर्शन के सीरियल उलटा-पुलटा से खूब मशहूर हुए। इस शो में वो सिस्टम पर व्यंग्य करते थे। जसपाल भट्टी दूरदर्शन पर एक और शो लेकर आए जिसका नाम था फ्लॉप शो। 

4 of 5
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी
90 के दशक में प्रसारित होने वाले फ्लॉप शो में जसपाल भट्टी हंसाते-हंसाते राजनीति, व्यवस्था और समाज पर कटाक्ष करते थे। उस वक्त ऐसा कहा जाता था कि दूरदर्शन पर आने वाले इस शो को राजनीतिक दबाव झेलना पड़ा था। बाद में दूरदर्शन के साथ बात न बनती देख 10 एपिसोड के बाद ही इसे ऑफ एयर करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी
जसपाल भट्टी ने कई फिल्मों में भी काम किया। इनमें आ अब लौट चलें, फना और कोई मेरे दिल से पूछे जैसी फिल्में हैं। जसपाल भट्टी की मौत 25 अक्टूबर 2012 को जालंधर के पास एक कार एक्सीडेंट में हुआ। दुनिया को हंसाने वाला ये कॉमेडियन समय से पहले दुनिया को छोड़कर चला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें