प्रधानमंत्री से मिलीं कंगना रनौत
ब़ॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिल्ली के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रिलेशनशिप में होने की बात को कबूल किया। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में कोई स्पेशल पर्सन है, लेकिन उससे जुड़ी दूसरी कोई जानकारी एक्ट्रेस ने नहीं दी। कंगना ने कहा कि वह हमेशा अटैकिंग मूड में इसलिए रहती हैं क्योंकि पुरुषों को पुरुषों को महिलाओं का अटैक मोड में रहना पसंद है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Shankar Mahadevan
- फोटो : social media
52 साल के हुए शंकर महादेवन
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह संगीतकार तिकड़ी 'शंकर-एहसान-लॉय' का भी हिस्सा हैं। इस तिगड़ी ने मिलकर बॉलीवुड में कई शानदार गाने बनाए और गाए हैं। उनके गाने आज भी लाखों संगीत प्रेमियों की पहली पसंद है।
विज्ञापन
3 of 5
Shraddha Kapoor
श्रीद्धा कपूर का जन्मदिन आज
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस में से एक श्रद्धा कपूर 32 साल की हो गई हैं। 3 मार्च 1987 को जन्मीं श्रद्धा कपूर एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करती हैं। श्रद्धा के करियर में माइलस्टोन फिल्म आशिकी 2 (2013) थी। इसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था और उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर थे। फिल्म के सारे गाने सुपरहिट रहे थे। आशिकी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद श्रद्धा ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़नी शुरू कर दी और कई हिट फिल्में अपने नाम कीं।
4 of 5
Jaspal Bhatti
- फोटो : File Photo
याद आए जसपाल भट्टी
टेलीविजन के सबसे पहले कॉमेडियन जसपाल भट्टी का जन्म 3 मार्च 1955 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जसपाल का टीवी सीरियल फ्लॉप शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था । उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी लेकिन बावजूद इसके उनका मन लोगों को हंसाने में लगता था। कॉलेज के दिनों से ही वह एक्टिंग करने लगे थे। जसपाल भट्टी एक बड़े कॉर्टूनिस्ट भी थे। उनके सीरियल फ्लॉप शो में राजनीति पर ऐसे व्यंग्य होते थे कि नेता भी खौफ खाते थे। शायद यही वजह रही कि
10 ऐपिसोड बाद ही इस सीरियल को बंद करना पड़ा था।
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत लुधियाना में छेडछाड़ का शिकार हो गईं। यहां एक रोड शो के दौरान उनसे कुछ युवकाें ने सरेआम छेड़छाड़ कर दी। इससे दुखी हाेकर वह रोने लगीं। राखी ने कहा, मुझे लगा जैसे मीका सिंह आ गए हैं। राखी यहां सीडब्ल्यूई रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए रोड शो कर रही थीं। रोड शो में ग्रेड खली भी थे।