फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बीमार मां के लिए बेड के खातिर अस्पतालों में भटकती रहीं जैस्मीन भसीन, पूछा- क्या हमारा सिस्टम फेल हो गया है?

Sun, 02 May 2021 11:47 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मीन भसीन
कोरोना महामारी से पूरा देश जंग लड़ रहा है और इससे निजात पाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इस संकट की घड़ी में कई लोग अपने परिवार और लोगों को खो रहे हैं। लोगों को कोरोना संक्रमित मरीज़ों के लिए ऑक्सीजन, बेड, दवाइयों के लिए भटकना पड़ रहा है। हाल ही में कुछ ऐसी ही दिक्कत का सामना कर चुकीं एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने भी अपना दर्द बयां किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram
जैस्मीन भसीन ने बताया कि उनकी अस्वस्थ मां के लिए बेड ढूंढ़ना एक बड़ा काम हो गया था। उनके पिता मां के लिए बेड तलाश करने के चक्कर में भटकते रहे। उन्होंने कहा कि वह जानती है कि कई लोग इस बुरे अनुभवों से गुजर रहे हैं लेकिन ये दिल तोड़ने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मीन भसीन
जैस्मीन भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने ये बात ट्विटर पर ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा, 'दुखद और दिल तोड़ने वाला। हर दिन मौतें, सड़कों पर लोग बेड्स और ऑक्सीजन खोजने में लगे हुए हैं। दो दिन पहले मेरी मां के साथ भी यही स्थिति थी। एक बेड को खोजना मुश्किल हो गया था। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेरे बुजुर्ग पिता चक्कर लगा रहे थे। दूसरे भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं।'
 

4 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम
जैस्मीन ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'लोग अपने करीबियों और परिवार को खो रहे हैं। हम किसे दोष दें? क्या हमारा सिस्टम फेल हो गया है?' अभिनेत्री का ट्वीट देखने के बाद उनके फैंस और सेलेब्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मीन भसीन, अली गोनी - फोटो : Insatagram- @jasminbhasin2806
बता दें कि जैस्मीन भसीन 'बिग बॉस 14' में नजर आई थीं और उन्होंने अपने गेम प्लान से दर्शकों का दिल जीता था। इसके अलावा जैस्मीन अपने ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता अली गोनी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। शो में जैस्मीन और अली गोनी ने अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। हाल ही अली और जैस्मीन का एक गाना भी रिलीज हुआ है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें