फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में भी गूंजी ताली-थाली, बहू और पत्नी के साथ योद्धाओं को दिया सम्मान

Mon, 23 Mar 2020 09:28 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mukesh ambani - फोटो : social media
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील को पूरे देश ने स्वीकार किया और घर में ही रहे। इसके अलावा शाम पांच बजे हर देशवासी ने थाली और ताली बजाकर डॉक्टर, पुलिस, नर्स और अन्य सोशल वर्कर को सम्मान दिया। इसमें कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं और देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी अपने घर एंटीलिया की छत पर आकर घंटी बजाई।
विज्ञापन

2 of 5
nita ambani - फोटो : social media
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो घंटी बजाते नजर आ रहे हैं। छत पर नीता अंबानी और उनकी बहू श्लोका मेहता भी हाथ में घंटी लिए दिखीं। उनके साथ उनका पूरा स्टाफ भी था। इस दौरान मुकेश अंबानी सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
mukesh ambani staff - फोटो : social media
वहीं नीता अंबानी और उनकी बहू श्लोका लोअर-टीशर्ट में दिखीं। अंबानी परिवार के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कल यानी रविवार को अंबानी परिवार के अलावा अमिताभ बच्चन भी परिवार के साथ अपने बंगले की छत पर ताली बजाते नजर आए।

 

4 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, आराध्या और नव्या नवेली भी थीं। सभी सफेद रंग के कपड़े पहने नजर आए। बच्चन परिवार के अलावा दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, कंगना रनौत, कपिल शर्मा, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारों को भी ताली और थाली बजाते देखा गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hiraben - फोटो : social media
बता दें कि पीएम मोदी की इस अपील में उनकी मां हीराबेन ने भी उनका साथ दिया। पीएम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मां का थाली बजाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ अपने संदेश में पीएम ने लिखा, मां आप जैसी करोड़ों माताओं के आशीर्वाद से कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी और मीडियाकर्मी जैसे अनगिनत लोगों को बहुत प्रेरणा मिली। आगे काम करने का संबल मिला ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें