फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENT News: जान्हवी की 'उलझ' का पहला शेड्यूल पूरा और टीवी पर धमाल मचाएगी 'विक्रम वेधा', यहां पढ़ें फिल्मी खबरें

Thu, 06 Jul 2023 05:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उलझ, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ के पहले शेड्यूल  की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिनेत्री ने खुद इस  बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म में जान्हवी के साथ गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लंदन में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। 
TRP WEEK 26: टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर 'अनुपमा' आगे, लीप के बाद दर्शकों को भाया 'गुम है किसी के प्यार में'
विज्ञापन

2 of 4
उलझ - फोटो : Social media
सितारों ने शेयर किए बीटीएस मोमेंट 
पूरी स्टारकास्ट ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बिहाइन्ड द सीन मोटेंट को लोगों के साथ साझा किया है। बता दें कि यह फिल्म भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की प्रतिष्ठित और दिलचस्प दुनिया पर आधारित है। फिल्म में राजेश तैलंग, मेयांग चांग, सचिन खेडेकर,राजेंद्र गुप्ता और जीतेंद्र जोशी भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
Trial Period: लाइट्स, कैमरा, एक्शन! क्या 'किराए के पिता' की तलाश कर पाएंगी जेनेलिया, ट्रायल पीरियड का टीजर आउट
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम वेधा के सेट पर ऋतिक रोशा, पुष्कर, गायत्री और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
टीवी पर धमाल मचाने आ रही विक्रम वेधा
सिनेमाघरों और ओटीटी के बाद अब विक्रम वेधा छोटे पर्दे पर भी धमाल मचाने को तैयार है। नौ जुलाई को यह फिल्म कलर्स सिनेप्लेक्स पर प्रसारित होने वाली है। फिल्म में ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे लीड रोल निभाया है। बता दें कि यह तमिल में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। जिसे गायत्री और पुष्कर ने ही निर्देशित किया था। 
Nitin Jai Shukla: युवाओं का धार्मिक सामग्री की तरफ तेजी से बढ़ रहा रुझान, ‘आदिपुरुष’ ने गंवा दिया सुनहरा मौका
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने जाहिर की खुशी
सैफ अली खान ने 'विक्रम वेधा' के विश्व टेलीविजन प्रीमियर के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, 'विक्रम वेधा को सही या गलत के दो विपरीत दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। एक्शन और अप्रत्याशित मोड़ से भरपूर यह फिल्म अब दुनियाभर में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। यह फिल्म दर्शाती है कि अच्छे और बुरे के बारे में अपना नजरिया बदलना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह एक्शन थ्रिलर इस रविवार को कलर्स सिनेप्लेक्स पर प्रसारित होगी।''
India's Got Talent Season 10: जल्द लगने वाला है हुनरबाजों का मेला, इस दिन होगा इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रीमियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें