फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: तलाक के बाद आज तक अविवाहित हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, जी रही हैं आलीशान जिंदगी

Thu, 06 Jul 2023 04:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सिनेमा अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि इस इंडस्ट्री के कलाकार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कहते हैं कि बॉलीवुड की कुछ ही शादियां मुकम्मल होती हैं और वर्षों बाद भी ये कलाकार अपने पार्टनर के साथ नजर आते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिनकी शादी तो हुई, लेकिन मुकम्मल नहीं हुई। शादी टूटने के बाद आज तक यह अभिनेत्रियां अविवाहित हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर
90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों के अलावा आज भी अपनी खूबसूरती को लेकर फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद अब तक करिश्मा अविवाहित हैं।



 
विज्ञापन

3 of 5
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

महिमा चौधरी
अभिनेत्री महिमा चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बेटी के साथ तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि महिमा ने बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। अब अभिनेत्री सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी का पालन पोषण कर रही हैं।



 

4 of 5
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता सिंह
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह आज भी अकेली हैं और अपने दोनों बच्चों के साथ जिंदगी गुजार रही हैं। बता दें कि अमृता सैफ अली खान से तलाक के बाद आज तक अविवाहित हैं और उन्होंने दूसरी शादी  भी नहीं की है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संगीता - फोटो : सोशल मीडिया

संगीता
बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ तलाक के बाद आज तक अकेले जिंदगी गुजार रही हैं। अभिनेत्री काफी खुशी खुशी सारा समय खुद के साथ बिताती हैं। तलाक के बाद आज तक संगीता ने दोबारा शादी नहीं की है। संगीता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें