फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म प्रमोशन के बाद इस वजह से जान्हवी कपूर को कार में बदलने पड़े कपड़े, शेयर कीं तस्वीरें

Thu, 11 Mar 2021 07:42 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'रूही' 11 मार्च (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म प्रमोशन के लिए जाहन्वी कपूर को एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ा था। जान्हवी का शेड्यूड इतना बिजी है कि उन्हें कार में कपड़े बदलने पड़े। जी हां, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। जिसमें वो कपड़े बदलते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram
दरअसल, फिल्म 'रूही' के प्रमोशन के बाद वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट जा रही थींl ऐसे में उन्हें कपड़े बदलने के लिए समय नहीं मिलाl जान्हवी ने पहले स्कर्ट और टॉप पहना हुआ था और बाद में उन्होंने जींस और टॉप पहन लिया। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'यह एक आरामदेह दिन था।'
 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर अपने असिस्टेंट अजीम और उनके परिवार के साथ - फोटो : Instagram
पिछले दिनों जान्हवी कपूर की सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर तारीफ की थी, जिसकी वजह थी उनका अपने असिस्टेंट अजीम और उनके परिवार को अपनी अपकमिंग फिल्म दिखाना। जान्हवी कपूर अपने असिस्टेंट की बेटी को गोद में लिए उनके साथ खेलती हुई भी नजर आई थी।

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध दिए थे। एक यूजर ने लिखा था, 'वे कितनी साफ दिल है। मुझे खेद है कि मैंने उन्हें इतना गलत समझा। जान्हवी मैं तुम्हारी फैन गर्ल बन गई हूं।' अन्य एक यूजर ने लिखा था, 'वे अपनी महान सुपरस्टार श्रीदेवी जी की तरह ही प्यारी हैं।' यहां तक लोगों ने ये भी कहा था कि श्रीदेवी ने उन्हें अच्छी परवरिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूही फिल्म का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रूही' हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जान्हवी डबल रोल में नजर आएंगी फिल्म में जान्हवी के अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी लीड रोल में हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री' बना चुके दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के सिनेमाघर में रिलीज होने से पूरी स्टार कास्ट बेहद खुश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें