जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर ने बीते दिन एक इंटरव्यू में ओरहान अवत्रामणि संग रिश्ते में होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी। एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैं ओरी को कई सालों से जानती हूं और वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मैं न केवल बहुत मजा करती हूं, बल्कि वह लंबे समय से मेरे साथ हैं, और मैं भी उनके साथ हूं। जब वह आसपास होते हैं तो घर जैसा लगता है, और मैं उन पर बहुत भरोसा करती हूं। मुझे लगता है कि ऐसे दोस्त मिलना दुर्लभ है, जो आपके लिए उसी तरह खड़े हो, जिस तरह वह अपने दोस्तों के लिए खड़े होते हैं। वह एक महान व्यक्ति हैं।' काम के मोर्चे पर जान्हवी कपूर को आने वाले दिनों में फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में देखा जाएगा।