अभिनेता शरत सक्सेना अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लेते हैं और अक्सर वह अपने सह-कलाकारों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। साथ ही वह हमेशा सितारों के साथ अपने काम करने का अनुभव भी साझा करते हैं। अब एक बार फिर शरत ने सलमान खान के साथ फिल्म में अभिनय करने का अपना अनुभव साझा किया है। शरत सक्सेना का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान उनकी कई फिल्मों में उनकी सिफारिश करने में बहुत उदार रहे हैं।