बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार समेत पूरा देश गमगीन है। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए उनके फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के लगभग सभी कलाकारों का हुजूम उमड़ा पड़ा था। निधन के बाद से बोनी कपूर और उनकी बेटियां, जाह्नवी और खुशी सदमे में हैं। दुख की इस घड़ी में बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला ने जिस तरह से पूरे परिवार को संभाला वह देखने लायक था। इसके बाद अंशुला ने जाह्नवी के बर्थडे पर उन्हें खुश करने के लिए एक भावुक मैसेज किया जिससे उन्हें मां श्रीदेवी की कमी महसूस न हो। वहीं जाह्नवी अंशुला से मिले इस प्यार से बहुत खुश हैं। दोनों के रिश्ते में अब एक नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है।