90 के दशक में फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात स्टार बनने वाले राहुल रॉय एक बार फिर चर्चा में हैं। लगातार फ्लॉप के बाद राहुल को फिल्में मिलना बंद हो गई थीं। अब यह आशिकी स्टार एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने वापस आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rahul roy
जी हां, डायरेक्टर नितिन गुप्ता ने राहुल को अपनी फिल्म 'वेलकम टू रशिया' ऑफर की है। यह एक कॉमेडी ड्रामा होगी। इस बात की जानकारी खुद राहुल ने दी। अगले हफ्ते रूस में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
3 of 5
rahul roy
राहुल ने कहा, 'फिल्म मिलने से मैं काफी खुश हूं। अच्छी तकनीक के साथ फिल्म को शूट किया जा रहा है। साथ ही इसकी कहानी और म्यूजिक पर खास ध्यान दे रहे हैं।' फिल्म में राहुल अरसन नाम के रशियन-इंडियन पुलिस का किरदार निभाएंगे।
4 of 5
rahul roy
राहुल ने बताया, 'फिल्म में मेरा किरदार एक रशियन पुलिसवाले का है। जो करप्ट है और रशियन माफिया के साथ उसके संबंध हैं। फिल्म में आपको आखिर तक नहीं पता चलेगा कि अरसन सरकार की मदद कर रहा है या रशियन डॉन बन गया है।'
फिल्म में राहुल के 6 अवतार होंगे। फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज होने की उम्मीद है। 50 साल के राहुल आखिरी बार साल 2006 में फिल्म 'नॉटी ब्वॉय' में नजर आए थे। अब करीब 12 साल बाद वो फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं।