फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: वाइन रंग की ड्रेस में जाह्नवी कपूर का बोल्ड अवतार, यूजर्स बोले 'डिस्को दीवानी'

Sun, 15 May 2022 07:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरती और क्यूट अंदाज से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। जाह्नवी की इन तस्वीरों की फैंस के बीच खूब चर्चा हो रही है। इन तस्वीरों में जाह्नवी ने वाइन कलर की डीप नेक सीक्विन ड्रेस पहनी है। इन तस्वीरों में जाह्नवी का अंदाज बेहद दिलकश लग रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में जाह्नवी ने वाइन रंग की थाई स्लिट ड्रेस पहनी है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। मेकअप की बात करें तो जाह्नवी ने स्मोकी आईज और ग्लॉसी लिप्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है। अलग-अलग तस्वीरों में जाह्नवी शानदार पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में कुछ लिखा तो नहीं है, लेकिन अलग-अलग इमोजी शेयर किए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जाह्नवी की इन तस्वीरों पर फैंस के भी खूब कमेंट्स आ रहे हैं। उसके दोस्त ओरहान अवतरमणि ने कमेंट किया, "डिस्को दीवानी"। इसके अलावा बहुत से फैंस उनको गॉर्जियस और ब्यूटी आइकन भी कह रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने शनिवार को अपनी बहन खुशी कपूर की पहली फिल्म 'द आर्चीज' का टीजर जारी किया। जोया अख्तर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया 'द कूल किड्स'।
विज्ञापन

4 of 4
जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जाह्नवी ने 'द आर्चीज' का एक पोस्टर भी शेयर किया और अपनी बहन खुशी को विश करते हुए एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "क्या आप शांत रह सकते हैं...मैं नहीं रह सकती...आप लोग इसे बनाने के लिए महीनों से अथक परिश्रम कर रहे हैं। इन पात्रों को खोजें और इस यात्रा को जीना शुरू करें और इसके माध्यम से आपका मार्गदर्शन करने के लिए @जोया अख्तर से बेहतर कोई नहीं है। मेरी बहन मैं दुनिया को यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि तुम अंदर और बाहर से कितनी खूबसूरत हो। मैं तुमसे प्यार करती हूं और काश मैं तुम्हारे साथ होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें