जान्हवी कपूर
- फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने शुक्रवार को अपनी स्मिमसूट वाली तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया था। अब उन्होंने एक बार फिर से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। इन फोटोज में श्रीदेवी की बेटी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। बोल्ड फ्लोरल ड्रेस पहने अभिनेत्री ने खुद को कैप्शन में आईलैंड गर्ल बताया है। समर कलर वाले कपड़े और खुले बालों में जान्हवी काफी आकर्षक लग रही हैं। साथ ही उनका कैमरे में देखने का अंदाज किसी को भी दीवाना बना सकता है।