अभिनेत्री और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी लोगों के बीच अब अपनी अलग ही पहचान बना चुकी हैं। हरियाणा की मशहूर रागिनी डांसर सपना चौधरी के फैंस इतने दीवाने हैं कि उनके स्टेज शो या किसी एल्बम को हिट होते समय नहीं लगता है। इसे देखते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर पारंपरिक हरियाणवी पोशाक में कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देखते ही लोगों की निगाहें टिक गई हैं। क्रीम कलर के खूबसूरत लहंगे और चटक गुलाबी ओढ़नी में सपना किसी ख्वाब की अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।