फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी में जाह्नवी कपूर की इस फोटो को मिले 5 लाख लाइक्स, प्रियंका चोपड़ा ने किया ये कमेंट

Mon, 08 Jul 2019 09:24 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । 'धड़क' के बाद जाह्नवी अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं । इस बीच उनकी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है । इस तस्वीर में उन्होंने पीच कलर की साड़ी पहनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor
इस फोटो को जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । फोटो के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'पीच एंड क्रीम' । जाह्नवी की इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर चुके हैं । इस तस्वीर को 16 घंटे में 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं । जाह्नवी की इस फोटो पर 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खैतान ने भी कमेंट किया । 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala
शशांक ने लिखा, 'स्टनिंग' । वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी जाह्नवी के साड़ी लुक पर दिल वाला इमोजी बनाया । जाह्नवी के फैंस भी उनके इस लुक की बहुत तारीफ कर रहे हैं । बता दें कि पिछले दिनों जाह्नवी ने अपनी बहन खुशी के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं । इन तस्वीरों में जाह्नवी-खुशी अपने गर्ल गैंग के साथ पहाड़ों की सैर करती नजर आई थीं । 

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रूही आफजा' की शूटिंग कर रही हैं । शूटिंग के बीच से समय निकालकर जाह्नवी अपनी बहन खुशी और टीम के साथ घूमने निकलीं । जाह्नवी ने अलग-अलग लोकेशन की तस्वीरें शेयर की। जाह्नवी ने एक फोटो तो पेड़ पर चढ़कर भी खिंचवाई । 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी अभी फिल्म 'रूही आफजा' की शूटिंग कर रही हैं । इसके अलावा उनके पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है । साथ ही 'दोस्ताना 2' में भी उनकी एंट्री हुई है । फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे । धर्मा प्रोडक्शन्स ने 'दोस्ताना 2' का एलान करते समय इसके एक हीरो की जगह खाली रखी है। समझा जा रहा है कि ये हीरो ईशान खट्टर हो सकते हैं। फिल्म 'दोस्ताना 2' का निर्देशन कॉलिन डि कुन्हा करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें