फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू कपूर सहित 70 के दशक की ये 7 एक्ट्रेस अब दिखती हैं ऐसी, रेखा की खूबसूरती के आगे तो सब फेल

Mon, 08 Jul 2019 08:49 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
neetu kapoor, rekha - फोटो : file photo
70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। नीतू की पहली फिल्म सूरज (1966) थी। महज 15 साल की उम्र में नीतू लीड एक्ट्रेस के रूप में फिल्म रिक्शावाला (1973) की थी। तब से लेकर अब तक नीतू का लुक काफी बदल गया है। चलिए आपको 70 के दशक की कुछ दूसरी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
shabana azmi - फोटो : social media
शबाना आजमी ने ग्लैमरस एक्ट्रेस की भीड़ में खुद की अलग पहचान बनाई। स्मिता पाटिल और शबाना आजमी उस दौर की लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जानी जाती थीं। अर्थ, निशांत, अंकुर, स्पर्श, मंडी और मासूम में शबाना आजमी ने अपने अभिनय की बेहतरीन छाप दर्शकों पर छोड़ी।
विज्ञापन

3 of 7
dimple kapadia - फोटो : social media
डिंपल बॉलीवुड इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। डिंपल की पहली और दूसरी फिल्म में 11 साल का अंतर था जिसकी वजह उनका शादी करके फिल्मों से दूरी बनाना था। डिंपल 1973 में पहली बार बॉबी फिल्म में नजर आई थीं जिसमें वह ऋषि कपूर के अपोजिट लीड रोल में थीं।

4 of 7
rekha - फोटो : social media
एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती के सभी कायल हैं। वह जिस भी इवेंट में शिरकत करती हैं लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। इस उम्र में भी उन्होंने खुद को इतना मेंटेन कर रखा है कि जब भी वह निकलती हैं, सबकी निगाहें उन्हीं पर आकर टिक जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Reena Roy - फोटो : File Photo
रीना रॉय हिंदी सिनेमा जगत की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने लीड रोल से लेकर मां तक के सभी किरदारों को बड़ी स्क्रीन पर बखूबी निखाया। यहां तक कि उनका नाम अपने समय में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शुमार है। रीना रॉय को फिल्मों से दूरी बनाए हुए 18 साल हो चुके हैं। पहली फिल्म से लेकर अब तक के लुक में रीना रॉय के काफी बदलाव आया। 
विज्ञापन

6 of 7
Jaya Bachchan - फोटो : file photo
जया बच्चन ने साल 1963 में आई सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म महानगर से डेब्यू किया था। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों को लुभाने वाली जया बच्चन स्वभाव से संजीदा और गंभीर थीं। उन्होंने वह किरदार निभाएं जिनसे आमतौर पर पारंपरिक हिंदी नायिकाएं बचती या डरती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
zeenat aman - फोटो : social media
जीनत अमान, बॉलीवुड का ऐसा नाम जिन्होंने पर्दे पर सीधी सादी हीरोइनों की परिभाषा बदल दी। पर्दे पर बोल्डनेस के साथ दमदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर सालों तक राज किया। जीनत की शुरुआती फिल्में कुछ खास नहीं चलीं लेकिन देव आनंद की फिल्म दम मारो दम में उनका किरदार दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म के बाद जीनत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें