फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की बड़ी फैन थीं ये अभिनेत्री, कमरे में लगा रखे थे पोस्टर

Sun, 07 Feb 2021 06:14 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन शर्मा ने भले ही कम फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी काफी अच्छी है। फिल्म 'गजनी' में संजना के किरदार में असिन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। लेकिन ये बेहद कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस बॉलीवुड के एक सुपरस्टार की बड़ी फैन थीं। जी हां, उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के साथ काम किया था। लेकिन वो फैन किसी और सुपरस्टार की थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Asin Thottumkal - फोटो : सोशल मीडिया
असिन ने आमिर के साथ अपनी पहली हिंदी फिल्म में काम किया और लोगों को उनकी एक्टिंग और फिल्म दोनों ही खूब पसंद आई। लेकिन एक्ट्रेस आमिर के बजाय सुपरस्टार सलमान खान की बड़ी फैन हैं। यहां तक कि चर्चा ये भी थी कि असिन ने अपने कमरे में सलमान के पोस्टर लगा रखे थे। हाल ये था कि असिन को जब सलमान खान के साथ फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' का ऑफर आया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ था। असिन ने जरा भी देर किए इस फिल्म के लिए हां कर दी थी। इस फिल्म में सलमान-असिन के अलावा एक्टर अजय देवगन भी थे।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान और असिन शर्मा - फोटो : Twitter
फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ की ज्यादातर शूटिंग आउटडोर हुई थी, जिससे कलाकारों को साथ में गुजारने के लिए ज्यादा समय मिल जाता है। इस कारण असिन की सलमान से अच्छी दोस्ती हो गई थी और सलमान भी असीन का पूरा खयाल रखते थे। अजय भी दोनों के अच्छे दोस्त बन गए थे और तीनों ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब धमाल मचाया था। 

4 of 5
Asin
हालांकि पर्दे पर ये फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन फिल्म में सलमान और असिन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद दोनों एक साथ फिल्म रेडी में नजर आए और इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद असिन ने 'हाउसफुल 2', 'बोल बच्चन' और 'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असिन-राहुल शर्मा
एक्ट्रेस असिन शर्मा ने हमेशा से ही दक्षिण भारतीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों में काम किया है और उन्हें ही प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि वो हिंदी फिल्मों में कम नजर आईं। लेकिन 'गजनी' के हिट होने के बाद उनके पास कई हिंदी फिल्मों के प्रोजेक्टस आ गये थे। साल 2016 में उन्होंने शादी करने का फैसला किया और माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा से शादी रचाई। शादी के बाद असिन ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें