फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजमुखी के फूलों के बीच जान्हवी कपूर ने करवाया फोटोशूट, दुल्हन के लिबास में देखकर फैंस हो रहे दीवाने

Wed, 06 Jan 2021 06:34 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 'धड़क गर्ल' अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो बहुत ही पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
बता दें कि जान्हवी कपूर इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें वो दुल्हन के जोड़े में सूरज मुखी के फूलों के बीच अपना नया फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर का ये वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दुल्हन बनी जान्हवी को देखकर फैंस भी उन पर दिल हार जा रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस का जबरदस्त कमेंट आ रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस वीडियो में जान्हवी कपूर ने पिंक कलर का ब्राइडल लंहगा पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज और सफेद कुंदन का नेकलेस पहना हुआ है। सुरजमुखी के फूलों के बीच फोटोशूट कराती हुई एक्ट्रेस किसी परी से कम नहीं लग रही।


4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जान्हवी ने अभी दो ही फिल्में की है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर तो उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। जान्हवी भी कभी खुद का फोटोशूट तो कभी परिवार के सदस्यों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया था। बता दें कि फिल्म में भारत की पहली महिला पायलट 'गुंजन सक्सेना' की कहानी दिखाई गई थी। अब जान्हवी करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में कई दिग्गज सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें