'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की रिलीज के लगभग दस साल बाद इसका सीक्वल 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म रिलीज की गई थी। वहीं अब इसके छह साल के बाद करण जौहर इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त लाने के लिए तैयार हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए कि 'दुल्हनिया 3' की कास्टिंग में बड़े बदलाव होंगे। कहा गया कि फिल्म में आलिया भट्ट की जगह वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। लेकिन, इस तरह के दावों को करण जौहर ने खारिज कर दिया है।