फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक लॉन्च इवेंट में दिखा जान्हवी कपूर का खूबसूरत अंदाज, लेकिन इस बड़ी गलती की वजह से हो गईं ट्रोल

Sat, 24 Aug 2019 05:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं जान्हवी कपूर हाल ही में एक बुक लॉन्च कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम में जान्हवी के देसी लुक ने सभी का दिल जीत लिया। हालांकि इस दौरान जान्हवी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब खरी खोटी सुना दी।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जान्हवी कपूर 'कॉलिंग सहमत' बुक के लॉन्चिंग इवेंट में पहुंची। इस दौरान जान्हवी ने सफेद रंग की फ्लोरल एम्ब्रायडरी साड़ी पहनी थी। ट्रेडिशनल अवतार में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन जान्हवी की एक गलती के चलते उनकी खूबसूरती की तारीफ से ज्यादा उन्हें ट्रोल करने लगे।

पढ़ें: सफेद साड़ी में कहर ढा रहीं जाह्नवी कपूर, लोगों को देखते ही याद आई श्रीदेवी
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : amar ujala
बुक लॉन्चिंग के दौरान जब हर कोई अपने हाथ में लॉन्च हो रही किताब को पकड़ कर पोज कर रहा था वहीं जान्हवी नें हाथ में उल्टी किताब पकड़ रखी थी। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। सिर्फ यही नहीं इसके साथ ही किताब को उल्टी पकड़ने के अलावा जान्हवी के हाथ से बुक का नाम भी छिपा हुआ हैं। जान्हवी की इस गलती के कारण वे ट्रोलर्स का शिकार बन चुकी हैं।

पढ़ें: पहली बार सामने आई जाह्नवी की जिम के अंदर की तस्वीरें, ऐसी मुश्किल ट्रिक कर खुद को रखती हैं फिट

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'ये वो सेलेब्स हैं जिनके साथ हम एक सेल्फी लेने के लिए मरते हैं। पढ़ना तो दूर की बात है इनको तो बुक सीधी पकड़ती तक नही आती। शुक्र है कुछ प्रियंका चोपड़ा और सुष्मिता जैसे भी हैं'। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'बुक लॉन्च पर पहुंच गई हो कम से कम बुक तो सीधी पकड़ना सीख लो, या पढ़ना नही आता जो उल्टी पकड़ रखी हो'।

पढ़ें: जाह्नवी ने इस वजह से ड्राइवर से उधार लिए पैसे, लोग बोले- 'श्रीदेवी ने बेटी को अच्छे संस्कार दिए'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में राजकुमार राव के साथ रूहीअफ्जा, कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2, गुंजन सक्सेना बायोपिक और करण जौहर की तख्त शामिल हैं।

पढ़ें: खुशी कपूर को इस ड्रेस में देख यूजर को याद आईं श्रीदेवी, बोले- 'जाह्नवी नहीं ये है कार्बन कॉपी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें