दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने जब से फिल्मों में डेब्यू किया है तभी से वो अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं। जान्हवी कपूर ने साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' से फिल्मों में कदम रखा था। तभी से जान्हवी की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। जान्हवी के सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस की खूब नजर रहती है। हाल ही में जान्हवी ने अपनी एक तस्वीर से फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है।