फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस को है पत्नी प्रियंका चोपड़ा से बेशुमार प्यार, फोन का वॉलपेपर बयां कर रहा दिल का हाल

Mon, 08 Jun 2020 05:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में शुमार होते हैं। दोनों के बीच का प्यार अक्सर उनके फैंस का दिल जीत लेता है। दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। अब हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं। उन तस्वीरों में फैंस का ध्यान गया निक जोनस के फोन पर। जिसका वॉलपेपर वाकई में बेहद क्यूट है।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में निक और प्रियंका के बीच की बॉन्डिंग के बारे में साफ पता चलता है। दोनों की बॉन्डिंग निक के फोन के वॉलपेपल पर भी साफ झलक रही है। दोनों की रोमांटिक तस्वीरों के साथ अब ये तस्वीर भी चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

3 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
दरअसल ये तस्वीरें एयरपोर्ट की है। जहां प्रियंका और निक एक साथ चेकआउट कर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान निक ने अपने हाथ में अपना फोन ले रखा है। जब फोन की लाइट जलती है तो उसमें उनका वॉलपेपर नजर आता है। निक के वॉलपेपर में प्रियंका के साथ की उनकी रोमांटिक तस्वीर दिखाई दे रही है। ये तस्वीर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है।
 

4 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
निक जोनस के इस वॉलपेपर पर उनके फैंस का भी ध्यान गया। फैंस ने भी तस्वीर में सबसे पहले वॉलपेपर को ही देखा। हालांकि निक और प्रियंका की ये तस्वीर काफी पुरानी है। लेकिन इससे दोनों के बीच का प्यार का पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
निक और प्रियंका ही नहीं बल्कि इससे पहले आलिया भट्ट के फोन में भी ऐसा ही एक वॉलपेपर देखा गया था। आलिया के वॉलपेपर में उनकी और रणबीर कपूर की तस्वीर लगी हुई थी। आलिया की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों बॉलीवुड के रूमर्ड कपल हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है।

पढ़ें: सोनू सूद के नाम पर हो रही है ठगी, अभिनेता ने प्रवासियों से कहा- 'ऐसे जाल में न फंसे...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें