फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के साथ हुए हादसे से जाह्नवी को मिला था बड़ा सबक, फिल्मों में आने से पहले ही कर डाला यह काम

Thu, 14 Jun 2018 02:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor and Sridevi
वो दिन बीत गए जब हीरो-हीरोइन बनने का सपना देखने वाले फिल्मों में आने से पहले डांस, घुड़सवारी, तैराकी सीखते थे और जिम में पसीने बहाकर काया तराशते थे। अब तो इन सबके साथ-साथ प्लास्टिक सर्जन के पास जाने का भी रिवाज शुरू हो गया है। बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने करियर के किसी ना किसी पड़ाव पर आकर सर्जरी का सहारा लिया है और अपना लुक संवारने की कोशिश की है। जिनकी किस्मत अच्छी थी, उनका लुक सर्जरी के बाद निखर गया। मगर ऐसे बदकिस्मतों की तादाद भी कम नहीं जिन्होंने सर्जरी के नाम पर लाखों रुपये फूंक डाले मगर लुक्स का कबाड़ा निकल गया। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Sridevi
श्रीदेवी का नाम उन सेलेब्स की फेहरिस्त में शुमार है जिनका चेहरा सर्जरी के बाद इतना भद्दा हो गया कि सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ने लगा। उन्होंने अपने होठों की सर्जरी कराई थी जिसके बाद उनके चेहरे का आकर्षण ही गायब हो गया। काफी वक्त बीतने के बाद उनके चेहरे का नूर लौटा। एक एक्ट्रेस के साथ ऐसा होना किसी हादसे से कम नहीं है। यही नहीं उन्होंने नाक की सर्जरी भी कराई थी जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। जाह्नवी ने इन सब से सबक लिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
dhadak
फिल्मों में कदम रखने से पहले ही जाह्नवी ने अपनी नाक और ठुड्डी की सर्जरी करा ली ताकि अगर कोई गलती हो भी जाए तो भी उसे ठीक कराने के लिए उन्हें वक्त मिल जाए। शायद उन्हें और उनकी मां श्रीदेवी को भी इस बात का अंदाजा था कि एक बार उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया, तो वह हर पल कैमरे की नजर में रहेंगी। तब किसी भी गलती की गुंजाइश नहीं रह पाएगी। 

 

4 of 5
Janhvi Kapoor
अगर आप जाह्नवी कपूर की पुरानी तस्वीर को देखेंगे तो पहली ही नजर में फर्क महसूस होगा। पहले जहां उनकी नाक मोटी थी, वहीं अब उसका आकार तीखा हो गया है। यही नहीं अब उनके गाल की हड्डी और ठुड्डी भी तराशी हुई नजर आती है। चेहरे से बेबी फैट भी गायब है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Janhvi Kapoor
फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि 21 साल की जाह्नवी हमउम्र ईशान से बड़ी दिख रही हैं। यही नहीं उनकी तुलना आलिया भट्ट से भी की जा रही है। आलिया ने भी 20 साल की उम्र में ही बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी तब की तस्वीर और जाह्नवी की अब की तस्वीर को साथ देखने पर पाएंगे कि आलिया के चेहरे पर जहां मासूमियत झलक रही है तो वहीं जाह्नवी उम्र से काफी मैच्योर लग रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें