बॉलीवुड की गलियों में आए दिन दोस्ती होती है और आए दिन नए रिश्ते बन जाते हैं। कभी दिल टूटते हैं तो कभी दिल जुड़ भी जाते हैं। ऐसे ही इन दिनों खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर भी एक दूसरे के कुछ ज्यादा ही करीब होते जा रहे हैं। हाल ही में कार्तिक और जान्हवी को गोवा में एक साथ देखा गया। बता दें कि दोनों फिल्म 'दोस्ताना-2' में साथ काम करते नजर आने वाले हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कार्तिक और जान्हवी एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है।