फिल्म निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स इन दिनों हर रोज किसी न किसी बात को लेकर खबरों में बनी ही रहती है। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' शुरू हो चुकी है। अक्षय की फिल्म 'पृथ्वीराज' के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ और मंगलवार को मशहूर फ्रेंचाइजी 'धूम' को लेकर एक साथ तमाम चर्चाएं शुरू हो गईं। यशराज फिलम्स ने इस बात की पुष्टि तो की है कि इस बारे में काम चल रहा है लेकिन फिल्म ‘धूम 4’ की कहानी किस करवट बैठेगी, सारा खेल इसके बाद शुरू होगा। उससे पहले जो कुछ भी लोग कह रहे हैं, सब अनुमान से ज्यादा कुछ नहीं है।