ट्रेलर में दिखाया गया है कि सेल्सगर्ल के रूप में नौकरी कर रही नुसरत भारुचा पैसे की मजबूरी के कारण कंडोम बेचने का काम करती हैं। पहले तो अभिनेत्री (मन्नू) को यह काम बिल्कुल पसंद नहीं आता है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें मजा आने लगता है और वह समाज के लोगों की सोच बदलने का फैसला करती हैं। हालांकि परिवार और समाज दोनों ही मन्नू के खिलाफ हो जाते हैं। ऐसे में मन्नू की जिंदगी में प्यार की एंट्री होती है।
कंडोम बेचने वाली वूमनिया की धूमधान से शादी तो हो जाती है, लेकिन असली कहानी तब शुरू होती है, जब उसी कंडोम की वजह से मन्नू की शादी में तनाव पैदा होने लगता है। अब देखना ये है कि कंडोम के इस्तेमाल को लेकर लोगों को जागरूक करने का बेड़ा उठाए मन्नू, अपने परिवार और प्यार के खिलाफ जाकर अपने मिशन में कितनी सफल हो पाती है।
बता दें कि जनहित में जारी 10 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य द्वारा निर्मित और नवोदित जय बंटू सिंह द्वारा अभिनीत यह फिल्म निश्चित रूप से आपको उत्साहित करेगी।