फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप को देवता समझकर पूजती है ये बॉलीवुड बर्थडे गर्ल, घर में खूंखार पाइथन के साथ गुजारती हैं वक्त

Mon, 19 Nov 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
sushmita sen snake
आज ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन का जन्मदिन है। आपको बता दें कि इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को सांप से बेहद मोहब्बत है। बॉलीवुड में भी नाग-नागिनों को लेकर कई फिल्म बनी हैं। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है। सुष्मिता सेन ने अपने घर में ही सांप पाल रखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
sushmita
जी हां, 1994 में ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब अपने नाम कर सुष्मिता ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 1996 में फिल्म 'दस्तक' से डेब्यू कर बॉलीवुड में कदम रखा था।
विज्ञापन

3 of 7
sushmita sen - फोटो : twitter
1975 में बंगाली परिवार में जन्मीं सुष्मिता के पिता शुरू सेन इंडियन एयर फोर्स के पूर्व विंग कमांडर थे। वहीं उनकी मां सुभ्रा सेन एक ज्वैलरी डिजाइनर थीं और उनका दुबई में ज्वैलरी का स्टोर था। सुष्मिता को बचपन से ही रेंगने वाले जानवर बहुत पसंद थे।

4 of 7
python
इस प्यार के चलते सुष्मिता ने अपने ही घर में एक पाइथन पाल लिया। पाइथन जैसे खूंखार सांप को हैंडल करना, कोई आसान बात नहीं है। इससे पता चलता है कि सुष्मिता सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बहादुर भी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
sushmita sen
पाइथन काफी बड़ा होता है लेकिन सुष्मिता उससे भी नहीं डरतीं। 5 सितंबर साल 2006 में छपी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सुष्मिता किसी फिल्म की शूटिंक कर रही थीं। वहां फिल्म के सेट पर एक सांप आ गया। सुष्मिता उससे डरी नहीं बल्कि वो उनके सामने जाकर बैठ गईं और हिंदू मंत्रों का जाप करने लगीं।'
विज्ञापन

6 of 7
sushmita sen
सुष्मिता सांप को नाग देवता की तरह पूजती हैं। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि सुष्मिता के घर में अभी भी पाइथन है कि नहीं। बता दें कि इस समय सुष्मिता लाइम लाइट से दूर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sushmita sen single mother
सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी दो बेटियां हैं। इन दो बेटियों रेने और अलीशा को सुष्मिता ने गोद लिया है। दोनों बेटियों के साथ सुष्मिता अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें