बर्थडे गर्ल और कश्मीर की बहू बनने वाली सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब जीते 24 साल हो गए हैं। 1994 में पहली बार किसी ने भारत से मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए सुष्मिता को लंबा सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 8
सुष्मिता सेन
1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही मिस इंडिया पेगमेंट में पार्टिपिसेट किया था। यह कॉम्पटीशन गोवा में हुआ था। उस दौरान सभी ने ऐश्वर्या और सुष्मिता पर शर्त तक लगा ली थी क्योंकि दोनों ही मजबूत दावेदार थीं।
विज्ञापन
3 of 8
सुष्मिता सेन
मिस इंडिया का वो किस्सा आपको बताते हैं जब सुष्मिता ने ऐश्वर्या से जीता हुआ ताज छीन लिया था। आखिरी राउंड तक पहुंचते-पहुंचते सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच टाई हो गया था।
4 of 8
सुष्मिता सेन
जज ने दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे। इसके बाद ये तय हुआ कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा जो इसका अच्छा जवाब देगा,वो मिस इंडिया का खिताब जीत जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
सुष्मिता सेन
जज ने ऐश्वर्या से सवाल पूछा- 'आप अपने पति में कैसी क्वालिटी देखना चाहेंगी। रिज फॉरेस्टर की तरह बोल्ड एंड ब्यूटीफुल या मैसन कैपवेल के जैसा।' बता दें कि रिज फॉरेस्टर और मैसन कैपवेल दोनों ही हॉलीवुड सीरीज के कैरेक्टर के नाम हैं।
विज्ञापन
6 of 8
सुष्मिता सेन
इसके जवाब में ऐश ने कहा था, 'मैसन। हम दोनों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं। मैसन बहुत केयरिंग हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। जो मेरे कैरेक्टर से मेल खाता है।'
विज्ञापन
7 of 8
सुष्मिता सेन
वहीं, सुष्मिता से पूछा गया था, 'आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में क्या जानकारी है? ये कब से शुरू हुआ? और आप क्या पहनना पसंद करेंगी?'
इस सवाल का जवाब देकर सुष्मिता ने बाजी जीत ली थी। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि ये महात्मा गांधी के समय शुरू हुआ था। इसे बहुत लंबा समय बीत चुका है। मुझे इंडियन और एथनिक वियर पहनना बहुत पसंद है। मैं अपनी वॉर्डरोब में इंडियन वियर रखना चाहूंगी।'