फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackie Shroff: रजनीकांत के इस व्यवहार को देख दंग रह गए जैकी दादा, बोले- उन्होंने 500 लोगों के सामने मुझसे...

Sat, 05 Aug 2023 08:50 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म अपकमिंग फिल्म 'जेलर' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। थलाइवा, पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को अपना दिवाना बना लेते हैं। ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन अभिनेता का जलवा हमेशा बरकरा रहता है। सुपरस्टार अपने विनम्र स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ, जो रजनीकांत संग फिल्म जेलर में नजर आने वाले हैं। उन्होंने एक अभिनेता के विनम्र स्वभाव का उदाहरण पेश किया है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैकी श्रॉफ ने कहा कि कैसे फिल्म के सेट से जाने समय रजनीकांत को एहसास हुआ कि उन्होंने जाते हुए जैकी श्रॉफ को ठीक अलविदा नहीं बोला है, जिसके बाद भारी भीड़ का सामना करते हुए एक्टर बस उन्हें ठीक से अलविदा कहने के लिए अपनी कार उतरकर वापस आए। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने साझा किया, “हम शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली, जिसके बाद वह अपनी कार तक चले गए। तभी उन्हें एहसास हुआ और उन्होंने पूछा, 'जैकी कहां है?' किसी ने उनसे कहा, 'वह शूटिंग कर रहे हैं।' वह लौट आए। उनकी कार से वापस मेरे पास तक का पूरा रास्ता 500 लोगों से भरा हुआ था। वह केवल यह कहने के लिए वापस आए कि मैं तुम्हें अलविदा कहना चाहता था।'

विज्ञापन

3 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
थलाइवा का यह विनम्र स्वभाव देखकर जैकी हैरान रह गए थे। उन्होंने आगे साझा करते हुए बताया, ''उनके इसी विनम्र स्वभाव से पता चलता है कि वह थलाइवा क्यों हैं और वह मुझे अलविदा कहने के वापस आए जो वाकई में एक बड़ी बात है।'' 
 

4 of 5
जैकी श्रॉफ

जेलर में जैकी श्रॉफ के किरदार की बात करें तो एक्टर इस फिल्म में एक नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म से उनका लुक हाल ही में जारी किया गया था। दोनों ने इससे पहले साल 2014 में आई एनिमेटेड एक्शन फिल्म 'कोचादइयां' में नजर आए थे,जहां फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई थी।

Simratt Kaur Interview: अनिल शर्मा के बारे में ही नहीं जानती थी गदर 2 की हेरोइन, बातचीत में किए दिलचस्प खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत की 'जेलर' की बात करें तो नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में में राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मलयालम अभिनेता विनायकन भी शामिल हैं। वहीं फिल्म में मोहनलाल और शिवराजकुमार का कैमियो भी है।

यह भी पढ़ें- Babil Khan: 'मुझे हर रोज स्क्रिप्ट नहीं मिलती कि मैं चुन सकूं', ओटीटी की दुनिया में काम करने पर बोले बाबिल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें