फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat: किस्सों के जादूगर रस्किन बॉन्ड से मिले जयदीप, बोले, यह मुलाकात किसी पुरस्कार से कम नहीं

Sat, 03 Feb 2024 10:07 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
जयदीप अहलावत- रस्किन बॉन्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता जयदीप अहलावत ने हाल ही में लेखक रस्किन बॉन्ड से मुलाकात की। जयदीप अहलावत ने रस्किन बॉन्ड से मुलाकात की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके उनके साथ बिताए खुशी के पल साझा किए। जयदीप अहलावत कहते हैं कि रस्किन बॉन्ड से मुलाकात एक रोमांचक अनुभव रहा है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन

2 of 5
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेखक रस्किन बॉन्ड ने 500 से अधिक लघु कथाएं, निबंध और उपन्यास लिखे हैं, जिनमें बच्चों के लिए 69 किताबें शामिल हैं। जयदीप अहलावत ने बचपन में रस्किन बॉन्ड की लिखी कई किताबें पढ़ी हैं। जयदीप अहलावत कहते हैं, 'जब रस्किन बॉन्ड से मुलाकात हुई तो बचपन की वह सारी यादें तरोताजा हो गई, जो  मैंने उनकी किताबों में पढ़ी थी। रस्किन बॉन्ड से मिलना मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं था।'
Box Office Collection: 'फाइटर' पहुंची 150 करोड़ के पार, जानें बॉक्स ऑफिस पर 'हुनमान' का हाल

विज्ञापन

3 of 5
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बचपन में जब हम किसी के बारे में उनके कार्यों के लिए जानते हैं तो उनसे मुलाकात का एक अलग ही अनुभव और आनंद आता है। जयदीप अहलावत, रस्किन बॉन्ड से मुलाकात की चर्चा करते हुए कहते हैं, 'रस्किन बॉन्ड से मुलाकात के बाद मुझे ऐसा एहसास हुआ कि उन सभी अद्भुत कहानियों की किताबों के पीछे के दिमाग वाले व्यक्ति से मिलना किसी कल्पना से परे था। मेरे लिए मुलाकात किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं था।'
Waheeda Rehman: बच्चन नहीं देख पाए रेत पर जलते पांव, निर्देशक ने रखा शादी का प्रस्ताव और हीमैन का पहला क्रश...

4 of 5
जयदीप अहलावत- रस्किन बॉन्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेखक रस्किन बॉन्ड के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए जयदीप अहलावत कहते हैं, 'मैं महान लेखक रस्किन बॉन्ड से मिलकर कितना खुश हुआ उसे शब्दों में नहीं व्यक्त कर सकता। उनके साथ अकेले में समय बिताकर बहुत आनंद मिला। जिनके बारे में उनकी लेखनी के जरिए जानने और  समझने का मौका मिला, जब आप ऐसी शख्सियत से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करते हैं,तो उस मुलाकात का अपना एक अलग सुख और अनुभव होता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलेक्टेड शॉर्ट स्टोरीज: रस्किन बॉन्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता जयदीप अहलावत ने उस खूबसूरत संदेश की तस्वीर भी साझा की, जिस पर रस्किन बॉन्ड ने 'कलेक्टेड शॉर्ट स्टोरीज: रस्किन बॉन्ड' की अपनी निजी प्रति पर उनके लिए हस्ताक्षर किए थे। अपने नोट में रस्किन बॉन्ड ने जयदीप अहलावत को फिल्मों के लिए शुभकामनाएं दीं।
Animal: संदीप रेड्डी का किरण राव पर पलटवार, बोलें - आमिर से पूछे 'खंभे जैसी खड़ी है..' गाने का अर्थ क्या है!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें