फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर ने खोला छोटी बहन खुशी का ये बड़ा राज, मां श्रीदेवी को भी नहीं था पसंद

Sun, 28 Apr 2019 07:44 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jahnvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
अभिनेत्री जाह्ववी कपूर फिल्म धड़क से अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। जाह्नवी के बाद अब उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी फिल्मों में जल्द दस्तक देंगी। हाल ही में दोनों बहने एक टॉक शो में भी नजर आई थीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूजे की कुछ खास बातें बताई और आपस के कई राज भी खोले। इस दौरान जाह्नवी ने खुशी के बारे में एक बहुत बड़ी बात भी बताई।
विज्ञापन

2 of 5
jahnvi kapoor - फोटो : instagram
शो में जाह्नवी ने छोटी बहन का बड़ा सीक्रेट भी शेयर किया। उन्होंने बताया 'खुशी को शरीर पर टैटू बनवाने का बहुत शौक है और अभी तक वह तीन टैटू बनवा चुकी है।' साथ ही यह भी बताया कि उनकी मां श्रीदेवी को खुशी का टैटू बनवाना बिलकुल पसंद नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
khushi kapoor
खबर है कि एक फैशन शो में खुशी के शरीर पर बने टैटू की झलक देखने को मिली थी। एक टैटू में खुशी ने घर के कुछ सदस्यों के जन्म की तारीख और उनके नाम रोमन अंकों में गुदवाया हुआ है। दूसरे टैटू में उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त का नाम लिखवाया है। तीसरे टैटू में खुशी ने 'खुद की राह बनाओ' लिखवाया हुआ है। खुशी ने बताया था कि वह इन टैटू को लेकर पहले बहुत शर्मिंदा भी हो चुकी हैं। 

4 of 5
khushi kapoor
इसके अलावा शो में लवलाइफ को लेकर भी सवाल किए गए। मगर जाह्नवी ने इसपर बात करना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में खुशी चुप नहीं रहीं और उन्होंने बताया कि जाह्नवी बोरिंग और अकेली रहने वाली लड़की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi, khushi, boney - फोटो : social media
शो में फिल्मो को लेकर भी बात हुई। जाह्नवी की फिल्मो में एंट्री के बाद अब खुशी भी फिल्मो में हाथ आजमाने को तैयार हैं। खुशी ने बताया 'मैं जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करूंगी, पहली फिल्म मैं करण जौहर के साथ ही करना चाहती हूं, लेकिन मैं जानती हूं कि मेरी फिल्म के हीरो का चुनाव मेरे पिता ही करेंगे, क्योंकि वो मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें