गजलों को महफिलों और दरबारों की गायकी की छवि से आम जनमानस का हिस्सा बनाने का श्रेय अगर किसी को दिया जा सकता है तो वो हैं जगजीत सिंह। 8 फरवरी, 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्में जगजीत सिंह ने अपनी गायकी से सारी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। शायर और फिल्मकार गुलजार के सीरियल 'मिर्जा गालिब' से जगजीत सिंह का बहुत नाम हुआ। गजल सम्राट जगजीत सिंह आज हमारे बीच होते तो अपना 78 वां बर्थडे मना रहे होते। आइए उनकी बर्थ एनिवर्सिरी पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।